फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: तीन बच्चों के पिता समेत दो की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

Sun, 24 Aug 2025 02:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। दिल्ली-अंबाला रेल लाइन पर शनिवार सुबह अलग-अलग स्थानों पर ट्रेन की चपेट में आने से तीन बच्चों के पिता समेत दो युवकों की मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में एक शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया, जबकि दूसरे शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद शिनाख्त के लिए रखवा दिया है।
शनिवार सुबह करीब पांच बजे ईदगाह कॉलोनी निवासी सलमान (34) की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। वह तीन बच्चों के पिता थे। वह भवन निर्माण के लिए ठेकेदारी का काम करते थे। अंबाला की तरफ से आ रही मूरी एक्सप्रेस के लोको पायलट ने रेलवे लाइन पर शव पड़ा होने की सूचना स्टेशन मास्टर को दी।
विज्ञापन

इसके बाद जीआरपी थाना से पहुंची जांच अधिकारी सरिता ने शव कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। वहीं, हिन्दू कन्या महाविद्यालय के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। दिल्ली से आई बरौनी एक्सप्रेस के लोको पायलट ने घटना की सूचना स्टेशन मास्टर को दी। इसके बाद जांच अधिकारी अजय कौशिक मौके पर पहुंची और शव को जिला अस्पताल में पहुंची। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। वहां से चिकित्सक ने शव को खानपुर कलां स्थित बीपीएस मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें