खरखौदा थाने में पहुंची सीपी ममता सिंह व एसीपी अजीत। स्रोत : पुलिस
खरखौदा। पुलिस आयुक्त ममता सिंह ने सोमवार को खरखौदा थाना क्षेत्र के बाद शहर में स्थापित की गई क्राइम यूनिट का भी दौरा कर आईएमटी क्षेत्र का निरीक्षण किया।
पुलिस आयुक्त पहले खरखौदा थाने में पुलिसकर्मियों से फीडबैक लिया। उन्होंने कहा कि पुलिस पर अपराध पर लगाम लगाकर रखने के साथ ही लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी है। ऐसे में इस मामले में किसी भी स्तर पर कोताही न बरती जाए।
एसीपी हेडक्वार्टर अजीत सिंह ने कहा कि खरखौदा औद्योगिक हब के रूप में उभर रहा है जबकि दिल्ली के सीमा के साथ लगता है। ऐसे में विशेष रूप से यहां की सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने व सुरक्षित माहौल यहां के लोगों और औद्योगिक घरानों को देने में क्या बेहतर किया जा सकता है इस पर विस्तार से चर्चा हुई है।
उन्होंने कहा कि जल्द ही खरखौदा क्षेत्र में कानून व्यवस्था को और बेहतर करने के लिए दो नए थाने भी बनाए जाएंगे जिसमें फरमाणा और आइएमटी खरखौदा थाना शामिल हैं। इस दौरान एसीपी खरखौदा राजदीप मौर, थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह, क्राइम यूनिट प्रभारी रवींद्र कुमार आदि मौजूद रहे।