फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: गामड़ी-बीधल में बनेंगे 33 केवी के दो नए सब स्टेशन, 20 हजार उपभोक्ताओं को मिलेगा लाभ

विज्ञापन
फोटो - बिधल गांव की जमीन, जहां सब-स्टेशन तैयार किया जा रहा है। स्रोत - प्रवक्ता
विज्ञापन
गोहाना उपमंडल में बढ़ती बिजली की मांग और बढ़ते लोड को देखते हुए बिजली निगम ने आपूर्ति व्यवस्था मजबूत करने की कवायद शुरू कर दी है। निगम की ओर से गामड़ी और बीधल गांव में 33 केवी क्षमता के दो नए सब स्टेशन बनाए जा रहे हैं। दोनों परियोजनाओं का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है और इन्हें एक वर्ष के भीतर पूरा करने का लक्ष्य है। दोनों सब स्टेशन चालू होने के बाद करीब 20 हजार उपभोक्ताओं को बेहतर और अपेक्षाकृत निर्बाध बिजली आपूर्ति का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

फिलहाल बीधल गांव को मोहाना और गामड़ी को खानपुर कलां स्थित 33 केवी सब स्टेशन से बिजली आपूर्ति की जाती है। गांवों में आबादी बढ़ने के साथ बिजली उपकरणों की संख्या और खपत में भी लगातार इजाफा हो रहा है। मौजूदा विद्युत ढांचे पर बढ़ते लोड के कारण खासकर गर्मी के मौसम में ग्रामीणों को अघोषित बिजली कटों का सामना करना पड़ता है।
गर्मी में पंखे, कूलर, एसी, मोटर और अन्य विद्युत उपकरणों का इस्तेमाल बढ़ने से बिजली की मांग बढ़ जाती है। इससे लाइनों और ट्रांसफार्मरों पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। ओवरलोडिंग के कारण तकनीकी खराबी और बिजली आपूर्ति बाधित होने की स्थिति पैदा हो सकती है। ग्रामीण लंबे समय से बिजली आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत करने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

दोनों गांवों में सब स्टेशन निर्माण के लिए निगम मुख्यालय से मंजूरी मिलने के बाद काम शुरू कराया गया है। परियोजनाएं पूरी होने के बाद आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति को बेहतर तरीके से नियंत्रित किया जा सकेगा।
अलग-अलग पावर हाउस से जुड़ेंगे नए सब स्टेशन
बिजली निगम ने दोनों नए सब स्टेशनों को अलग-अलग उच्च क्षमता वाले पावर हाउस से जोड़ने की योजना बनाई है। बीधल में बनने वाले 33 केवी सब स्टेशन को मोहाना स्थित 220 केवी पावर हाउस से जोड़ा जाएगा। गामड़ी के नए सब स्टेशन को मुंडलाना स्थित 132 केवी पावर हाउस से बिजली आपूर्ति दी जाएगी।

गामड़ी और बीधल में 33 केवी क्षमता के सब स्टेशन का निर्माण शुरू कर दिया गया है। एजेंसी को तय समय में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। नए सब स्टेशन चालू होने से उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

राजसिंह सिंहमार, एक्सईएन, बिजली निगम, गोहाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें