फोटो : सोनीपत के खरखौदा स्थित प्राचीन शिव मंदिर में नर्मदेश्वर शिवलिंग की स्थापना से पहले शोभा
खरखौदा। थाना कलां चौक स्थित प्राचीन शिव मंदिर के जीर्णोद्धार के बाद सोमवार को विशेष धार्मिक अनुष्ठान हुआ। केशव सेवा समिति ने नर्मदेश्वर शिवलिंग स्थापना कार्यक्रम आयोजित किया। श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। हवन-यज्ञ और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मंदिर में शिवलिंग स्थापित किया गया। इससे पहले शहर में एक भव्य शोभायात्रा भी निकाली गई थी।
केशव सेवा समिति के अनिल दहिया ने बताया कि यह शिवलिंग मध्य प्रदेश के बकावा से लाया गया। यह स्वयंभू नर्मदेश्वर शिवलिंग नर्मदा नदी में प्राकृतिक रूप से निर्मित होता है। इसी कारण विधि-विधान से पूजन कर स्थापित किया गया। शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के जयकारे लगाए और पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान जयदीप, विपिन, रवींद्र, दीपक, संदीप सिसाना, विनय, गोविंद, धर्मपाल गर्ग, संदीप झिंझोली व ऋषि मौजूद रहे।