फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: जानलेवा हमला करने के मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार

Tue, 04 Aug 2026 08:27 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोहाना। थाना बरोदा पुलिस ने ऑपरेशन ट्रैकडाउन अभियान के तहत जानलेवा हमला और तोड़फोड़ के दो और आरोपियों, जोगिन्द्र उर्फ योगी (भंडेरी) और साहिल (चिड़ी, रोहतक), को गिरफ्तार किया है।



पुलिस प्रवक्ता रविंद्र के अनुसार, प्रदीप ने 6 मई को शिकायत दर्ज कराई थी। प्रदीप की पत्नी गांव की सरपंच हैं। 30 अप्रैल को पंचायत भूमि की बोली थी, जिस पर जोगिन्द्र उर्फ योगी ने फोन कर दबाव व जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

बोली रद्द होने पर 5 मई को उसने फिर धमकी दी। प्रदीप जब गोहाना जा रहा था, तो स्कॉर्पियो सवार युवकों ने उसे रोकने का प्रयास किया और पिस्तौल दिखाई। बाद में, आरोपी हथियारों के साथ प्रदीप के घर में घुसकर तोड़फोड़ व आग लगाने का प्रयास किया।
विज्ञापन

सहायक उप निरीक्षक सुमित ने पहले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। अब जोगिन्द्र उर्फ योगी और साहिल भी पकड़े गए हैं। जोगिन्द्र उर्फ योगी पर दस आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें