संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। कुंडली क्षेत्र में रहने वाली युवती ने शादी का झांसा देकर सहकर्मी पर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। आरोप है किगर्भवती होने के बाद शादी से इन्कार कर भाग गया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर बिहार के बेतिया जिले के रहने वाले गोविंद कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
युवती ने प्राथमिकी दर्ज कराई है कि वह कुंडली क्षेत्र स्थित एक कंपनी में कार्यरत है। कंपनी में काम करने वाले गोविंद कुमार से उनकी दोस्ती हुई तो उसने शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बनाए। कुछ समय बाद वह दो माह की गर्भवती हो गई।
पीड़ित का आरोप है कि जब उसने गोविंद को गर्भवती होने की जानकारी दी तो उसने शादी से इन्कार कर उनको छोड़कर भाग गया। शिकायतपर कुंडली थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली।
एएसआई संतोष की टीम ने आरोपी गोविंद कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी रवि कुमार ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।