खरखौदा। हाईवे पर लूटपाट करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों दीपेश उर्फ मोंटी व इशु उर्फ टोनी गांव नाहरा को गिरफ्तार किया है।
14 अक्तूबर को उत्तर प्रदेश के मैनपुरी निवासी सुमित ने थाना खरखौदा में शिकायत दी थी कि वह अपने ट्रॉला में देहरादून से माल खाली कर रात को आईएमटी खरखौदा में मारुति कंपनी से छोटी कार लोड करने आए थे।
जब वह कार लोड करके तारा ट्रांसपोर्ट कंपनी की पार्किंग गांव सोहटी के लिए निकले तो उनकी गाड़ी के सामने एक गाड़ी आकर रुकी जिसमें से दो लड़के उतरे और उन्हें डरा-धमकाकर लूट लिया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों से लूटे गए दो मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल गाड़ी बरामद कर ली गई है।
गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश किया गया जहां से उनको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।