फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: शहर की दो प्रमुख सड़कें 3.73 करोड़ की लागत से होंगी दुरुस्त, गड्ढों से मिलेगी निजात, टेंडर जारी

Sun, 14 Sep 2025 02:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। शहर की जर्जर हुईं प्रमुख दो सड़कों ओल्ड डीसी रोड और दयाल चौक से शनि मंदिर तक सड़क का पुनर्निर्माण करवाया जाएगा। इन दोनों सड़कों पर लोक निर्माण विभाग 3.73 करोड़ रुपये खर्च करेगा। इसके लिए टेंडर जारी कर दिया गया है। टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होने व मुख्यालय से अलॉटमेंट लेने के बाद सड़काें का पुनर्निर्माण शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

बारिश के बाद जलभराव से शहर से लेकर ग्रामीणों क्षेत्रों की सड़कें खस्ताहाल हो चुकी हैं। सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे बनने से वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी होती है। साथ ही दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
इसी समस्या को लेकर विधायक निखिल मदान व उपायुक्त सुशील सारवान ने शुक्रवार को संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक कर सड़कों का सुधारने के निर्देश दिए थे। मेयर राजीव जैन ने भी अधिकारियों के साथ बैठक कर सड़कों का पुनर्निर्माण जल्द शुरू करवाने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

अधिकारियों को जलनिकासी व्यवस्था दुरुस्त करवाने के बाद ही सड़कों का पुनर्निर्माण करवाने की बात कही गई है। लोक निर्माण विभाग ने दूसरे ही दिन खस्ताहाल ओल्ड डीसी रोड व दयाल चौक से शनि मंदिर सड़क के पुनर्निर्माण के लिए टेंडर जारी किया है।
मानसून आने से पूर्व भरवाए थे गड्ढे
ओल्ड डीसी रोड पर मानसून से पहले गड्ढों को भरवाया गया था। इसके बाद लगातार हुई तेज बारिश के चलते सड़क की ऊपरी परत उखड़ने के साथ मामा भांजा चौक से आईटीआई चौक तक कई जगह बड़े बड़े गड्ढे बन गए। इससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। दोपहिया वाहन चालक कई बार गड्ढों का शिकार बन चुके हैं। अगस्त माह में ही ई-रिक्शा पलटने से भी लोग चोटिल हो चुके हैं। इससे पहले नगर निगम ने दीपक मंदिर से मामा भांजा चौक तक सीवर लाइन डालने के बाद सड़क की मरम्मत भी करवाई थी, लेकिन हालात में कोई सुधार नहीं हुआ। ऐसे में दुकानदार व स्थानीय लोग काफी समय से खस्ताहाल सड़क के स्थायी समाधान की मांग कर रहे हैं।
वर्जन
ओल्ड डीसी रोड व दयाल चौक से शनि मंदिर तक सड़क का जल्द पुनर्निर्माण शुरू करवाया जाएगा। सड़कों पर रोड़ी बिछाई जाएगी। इससे पहले नालों की सफाई करवाकर पानी निकासी की रुकावट को दूर किया जाएगा, ताकि सड़क टूटने की नौबत न आए।-राजीव जैन, मेयर, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें