सोनीपत। पुलिस ने गोहाना बाईपास स्थित साउथ पॉइंट स्कूल के पास रहने वाले आशीष को 7.50 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। एफआईआर के अनुसार पुलिस ने उसे पावर हाउस कामी रोड सोनीपत के पास से पकड़ा। इसी तरह गोहाना पुलिस ने बिचपड़ी निवासी रामसिंह को 428 ग्राम अफीम और 3 किलो 214 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है और उनके नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटाने की कोशिश कर रही है।