फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: 25 लाख की लागत से बनेंगी दो गलियां

Sun, 13 Jul 2025 01:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 18: सोनीपत के गोहाना ​​​स्थित वार्ड नंबर 22 में नारियल तोड़कर गली निर्माण कार्य का शुभारंभ
विज्ञापन
गोहाना। नगर परिषद की ओर से वार्ड 22 में एफसीआई गोदाम के पीछे दो गलियों का निर्माण करवाया जाएगा। इनके निर्माण पर 25 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। शनिवार को नगर परिषद की चेयरपर्सन रजनी विरमानी ने नारियल तोड़कर कार्य का शुभारंब किया। गलियों का निर्माण होने के बाद क्षेत्रवासियों को आने-जाने में सुविधा होगी।
विज्ञापन


गलियां पक्की न होने से बारिश के मौसम में राहगीरों को आने-जाने में परेशानी होती थी। बारिश के दौरान गलियों में कीचड़ फैल जाता था। नागरिक परेशान न हो इसके लिए नगर परिषद की ओर से गलियों को इंटरलॉकिंग टाइल्स से पक्का किया जाएगा।
गलियों के निर्माण कार्य का शुभारंभ की अध्यक्षता वार्ड नगर पार्षद बबली ने किया। चेयरपर्सन ने कहा कि नगर परिषद लोगों को बेहतर सड़कें, पक्की गलियों व स्वच्छता सुविधाएं देने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह भी शहर को स्वच्छ बनाने में योगदान दें। इस अवसर पर अंकुश, राममेहर, रमेश, रायचंद, करम सिंह, सुरेश, रामपाल, अनीता और रेखा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें