फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: ताला तोड़कर दो लाख रुपये, चांदी के आभूषण व सिक्के चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। वार्ड नंबर सात में एक बंद घर का ताला तोड़कर चोर अंदर घुसे और वहां से दो लाख रुपये की नकदी व चांदी के जेवर और सिक्के चोरी कर ले गए हैं। पीड़ित परिवार को जब इसका पता चला तो मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। खरखौदा थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सुनील का कहना है कि वह अपनी पत्नी के साथ रिश्तेदार के घर गए हुए थे। इस दौरान बेटा दुकान संभाल रहा था और घर पर कोई नहीं होने के चलते उन्होंने गेट पर ताला लगाया हुआ था। शाम पौने छह बजे जब बेटा दुकान से घर पर पहुंचा तो पाया कि गेट पर लगा ताला टूटा हुआ है।
इसकी सूचना बेटे ने उन्हें कॉल करके दी और पुलिस को भी शिकायत की। अंदर जाकर जांच करने पर पता चला कि चोरों ने घर को खंगाला हुआ है, सारा सामान बिखरा हुआ है। चोर उनके घर पर रखे दो लाख रुपये, चांदी के आभूषण व सिक्के चोरी कर ले गए हैं। इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें