फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सड़क हादसों में दो मजदूरों की मौत

Thu, 30 Oct 2025 10:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। कुंडली और गढ़ी बख्तावरपुर गांव के पास हुए दो हादसों में दो मजदूरों की मौत हो गई। दोनों मामलों में अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कुंडली में टीडीआई मॉल के पास हुआ हादसा
कुंडली गांव निवासी विकास ने बताया कि उनका भाई सुधीर (35) मजदूरी करता था। वह रोजना की तरह काम पर गया था लेकिन देर शाम तक लौटकर नहीं आया। बाद में सूचना मिली कि टीडीआई मॉल के सामने किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी है। राहगीर उसे सिविल अस्पताल, सोनीपत लेकर गए जहां उसकी मौत हो गई। कुंडली थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।

नांदनौर गांव के पास बाइक सवार की जान गई
दूसरा हादसा गढ़ी बख्तावरपुर गांव के पास हुआ। समुंद्र सिंह ने बताया कि उनके बड़े भाई सुच्चा सिंह धान कटवाने के लिए नांदनौर गांव गए थे। रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंची और घायल को निजी अस्पताल लेकर गई जहां से उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। वहां पर इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें