फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: रुपयों के लेनदेन में दो साथियों पर धारदार हथियार से हमला

Sun, 27 Jul 2025 11:18 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो :26: सोनीपत के गांव फाजिलपुर में चाकू से हमला किए जाने की जानकारी देता घायल अजय। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। गांव फाजिलपुर में रुपये के लेनदेन में युवक ने चाकू से हमला करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि उसके साथी पर भी हमला किया गया। घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल, खानपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन

गांव फाजिलपुर के अजय ने बताया कि वह होटल चलाते हैं। उन्होंने दो साल पहले गांव के परिवार को दो लाख रुपये उधार दिए थे। अब वह रुपये मांग रहे हैं। उन्हें रुपये देने के लिए अपने घर के पास बुलाया। वह रविवार शाम को अपने दोस्त रितेश के साथ रुपये लेने के लिए गया तो आरोपी ने रुपये देने के बजाय गालियां देने लगा। उन पर हमला कर दिया।
आरोप है कि उधार रुपये लेने वाले परिवार के दो सदस्यों ने धारदार हथियार से उन पर हमला किया। अजय के हाथ, कमर व पेट के पास चाकू से वार किए गए हैं। रितेश के हाथ पर चाकू का निशान है। दोनों घायलों को अस्पताल में ले जाया गया। जहां से अजय को खानपुर रेफर कर दिया गया। अजय का कहना है कि वह पुलिस को शिकायत देकर मामले में कार्रवाई कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें