फोटो 06: सोनीपत के स्वतंत्र नगर में विकास कार्य के शुभारंभ पर नारियल तोड़ते विधायक निखिल मदान,
सोनीपत। मेयर राजीव जैन व विधायक निखिल मदान ने रविवार को 70 लाख रुपये से होने वाले विकास कार्यों का नारियल फोड़कर शुभारंभ किया। विधायक निखिल मदान ने बताया कि 39 लाख रुपये से न्यू कबीरपुर में मुख्य गली को आरसीसी किया जाएगा। इसके साथ शांति विहार की दो गलियों को आरसीसी से बनाया जाएगा।
4.5 लाख रुपये की लागत से कैलाश कॉलोनी में दो गलियों को पक्का किया जाएगा। आईटीआई चौक से साईं मंदिर की तरफ पेयजल आपूर्ति के लिए 4.5 लाख रुपये से पाइपलाइन डाली जाएगी। मेयर ने बताया कि वार्ड नंबर 4 में दिल्ली रोड पर स्वतंत्र नगर में 18 लाख रुपये से गली और नालियां बनाने की शुरुआत की है। गली के निर्माण से क्षेत्रवासियों को आने-जाने में सुविधा होगी।
मेयर ने कहा कि बारिश के चलते कुछ सड़कों के निर्माण में देरी हो रही है। अगले माह सभी सड़कों का निर्माण कर दिया जाएगा। साथ ही विभिन्न कॉलोनियों में सीवर लाइन डालने और गलियों को पक्का करने का कार्य तेज किया जाएगा।
इस दौरान निगम पार्षद संगीता सैनी, बबीता कौशिक, त्रिभुवन कौशिक, देवेंद्र सैनी, जगदीश सैनी, विक्की सैनी, पवन तनेजा, महेंद्र मलिक, आनंद सैनी, ईश जौहर, सौरभ चांदना मौजूद रहे।