फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पूर्व प्रधान के साथ दो नए चेहरे भी मैदान में

Wed, 21 Dec 2016 12:38 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला बार की चौधर का 22 दिसंबर को फैसला होगा, जिसके लिए पूर्व प्रधान अनूप दहिया, कृष्ण मलिक के साथ नए चेहरे विपिन चौहान और सतीश शर्मा मैदान में हैं। खास बात यह है कि बार में युवा वकीलों की भूमिका अहम है, जिसके चलते चारों प्रत्याशियों ने युवा वकीलों की वोट हासिल करने के लिए पूरा जोर लगाया हुआ है।
विज्ञापन

जिला बार एसोसिएशन की चौधर को लेकर काफी हंगामा हो चुका है। एक बार तो दोनों पक्षों ने अपने-अपने चुनाव अधिकारी घोषित कर दिए थे। बाद में बार काउंसिल से बातचीत के बाद दोनों पक्ष मिलकर चुनाव करवाने पर सहमत हो गए। अब गुुरुवार को प्रधान के साथ उप प्रधान व सचिव के लिए वोटिंग होगी क्योंकि प्रवीण नैन पहले ही कोषाध्यक्ष चुने जा चुके हैं। कोषाध्यक्ष पद के लिए महिला वकील मंजू भी मैदान में थी, लेकिन नामांकन में खामी के चलते उनकी दावेदारी रद्द हो गई थी। वहीं, संयुक्त सचिव के लिए मोनारक भारद्वाज का चयन हो चुका है, क्योंकि दूसरे प्रत्याशी ने अपना नाम वापस ले लिया था। बार में कुल 800 के करीब वोट हैं, जिनमें युवा वकीलों की वोट आधे से ज्यादा मानी जा रही हैं। ऐसे में बार चुनाव में युवा वकील अहम भूमिका अदा करेंगे।
कौन किसी पद के लिए मैदान में
पद    प्रत्याशी
प्रधान    अनूप दहिया, कृष्ण मलिक, विपिन चौहान व सतीश शर्मा।
उपप्रधान    ब्रह्म सिंह दहिया, नेत्रपाल दहिया, विक्रम दहिया व जीतन दत्त शर्मा।
सचिव    विनोद मलिक, शैलेेंद्र सरोहा, अनिल दहिया व संजय कुमार।
बार चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से होंगे। 22 दिसंबर को प्रधान, उप प्रधान व सचिव पद के लिए वोट डाले जाएंगे। संयुक्त सचिव व कोषाध्यक्ष पद के लिए एक-एक प्रत्याशी ही मैदान में हैं। इसलिए कोषाध्यक्ष व संयुक्त सचिव का चयन लगभग हो चुका है, केवल घोषणा होना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अजीत सिंह, चुनाव अधिकारी, जिला बार एसोसिएशन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें