फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: दो सहेलियां लापता, अपहरण की प्राथमिकी दर्ज

Tue, 21 Apr 2026 02:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। थाना सिविल लाइन क्षेत्र से दो नाबालिग सहेलियों के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। 15 और 16 वर्षीय किशोरियों के लापता होने के बाद अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


शहर की 16 वर्षीय किशोरी अपनी 15 वर्षीय सहेली के पास आई थी। दोनों सहेलियां रविवार को किसी काम के लिए निकली थीं लेकिन वापस नहीं लौटीं। परिजनों ने रिश्तेदारों और परिचितों के यहां तलाश की लेकिन सुराग नहीं मिलने पर पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले में पुलिस टीम दोनों की तलाश कर रही है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज भी खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें