फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में दो किसानों की मौत

Wed, 29 Oct 2014 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार सांय गोहाना की नई अनाज मंडी से अपनी धान की फसल को बेच कर बाइक पर जा रहे दो किसानों की गांव खेड़ी दमकन के समीप एक सड़क हादसे में मौत हो गई। किसानों की बाइक को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। दोनो ही किसान गांव जौली के रहने वाले थे। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और शवों को अपने कब्जे में लेकर गोहाना के सरकारी अस्पताल में मंगलवार को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन



गांव जौली निवासी जयभगवान पुत्र मुंशी राम और इसी गांव निवासी राजबीर पुत्र कुंदन खेतीबाड़ी का काम करते थे। दोनों किसान अपने गांव से गोहाना की नई अनाज मंडी में धान की फसल को बेचने के लिए आए हुए थे और सोमवार सांय धान की फसल बिकने के बाद दोनो एक ही बाइक पर अपने गांव लौट रहे थे।

जब बाइक सोनीपत रोड पर स्थित गांव खेड़ी दमकन के समीप पहुंची तो सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनो किसानों की मौके पर मौत हो गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटना स्थल का जायजा लिया और शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ट्रक चालक की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें