फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू के दो मरीज और पांच कॉलोनियों के 26 घरों में मिला लार्वा

विज्ञापन
नागरिक अस्पताल परिसर में जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते सिविल सर्जन डॉ. जयकिशोर। सं - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
डेंगू के मरीज लगातार मिल रहे हैं। वीरवार को न्यू कबीरपुर की रहने वाली 12 वर्षीय बच्ची व गुड़ मंडी निवासी 25 वर्षीय महिला डेंगू पॉजिटिव मिलीं। वहीं जीवन नगर के डेंगू पीड़ित की दिल्ली में उपचार के दौरान मौत होने के बाद से विभाग ने लगातार तीसरे दिन भी डोर-टू-डोर सर्वे जारी रखा। इस दौरान 10 टीमों ने एंटी लार्वा गतिविधि के तहत पांच कॉलोनियों के 1010 घरों में पानी से भरे बर्तनों, ड्रम, टंकियों व हौज में लार्वा चेक किया। इस दौरान टीमों को 26 घरों में लार्वा मिला। सभी को नोटिस जारी किए गए हैं। साथ ही बुखार के सात मरीज मिले हैं। मलेरिया जांच के लिए मरीजों के रक्त के नमूने लिए और डेंगू की जांच कराने के लिए नागरिक अस्पताल में नमूने देने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से बड़े स्तर पर शहर की कॉलोनियों में घर-घर जाकर लार्वा चेक किया जा रहा है। दो दिन पहले जांच के दौरान टीम को न्यू कबीरपुर में 12 वर्षीय बच्ची बुखार पीड़ित मिली थी। उसके परिजनों को नागरिक अस्पताल में डेंगू की जांच करने के लिए कहा गया था। अस्पताल में जाकर बच्ची के रक्त की जांच कराई तो लैब से डेंगू की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। इसके अलावा गुड़ मंडी निवासी 25 वर्षीय महिला भी डेंगू पीड़ित मिली है। वीरवार को लगातार तीसरे दिन जीवन नगर, तारा नगर, सुजान सिंह पार्क कॉलोनी, प्रीत विहार व आनंद कॉलोनी स्वास्थ्य विभाग की 10 टीमों ने सर्वे किया। इस दौरान टीमों को 26 घरों में लार्वा मिलने पर उन्हें नोटिस जारी किए गए। नागरिक अस्पताल की दूसरी मंजिल के कमरा नंबर 206 में डेंगू जांच लैब बना रखी है। वहां जाकर मरीज डेंगू की जांच जरूर कराएं।
डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया के बचाव के लिए निकाली जागरूकता रैली
स्वास्थ्य विभाग की ओर से डेंगू, मलेरिया व चिकनगुनिया से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जागरूकता रैली निकाली। सिविल सर्जन डॉ. जय किशोर ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। उन्होंने कहा कि जिले में अब तक डेंगू के 43 मरीज मिल चुके हैं। मलेरिया व चिकनगुनिया का कोई केस नहीं है। इस दौरान उप सिविल सर्जन डॉ. दिनेश छिल्लर, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनविता कौशिक, स्वास्थ्य निरीक्षक बलबीर के अलावा मनीष दहिया, प्रवेश व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें