फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: ट्रक से टकराई कार में सवार दिल्ली पुलिस के दो इंस्पेक्टर की मौत

Wed, 10 Jan 2024 12:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत के प्याऊ मनियारी के पास हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार को देखता राहगीर। संवाद
विज्ञापन
राई (सोनीपत)। नेशनल हाईवे-44 पर प्याऊ मनियारी के पास देर रात आगे चल रहे ट्रक से टकराई कार में सवार दिल्ली पुलिस के दो इंस्पेक्टर की मौत हो गई। हादसा ट्रक चालक के अचानक ब्रेक लगाने से हुआ। हादसे में कार क्षतिग्रस्त होकर ढांचा बन गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक को छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन

पुलिस ने मृतक इंस्पेक्टर के चाचा ससुर के बयान पर ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से ट्रक चलाने का मुकदमा दर्ज किया है। दोनों इंस्पेक्टर किसी मामले में इनपुट मिलने के बाद सोनीपत की तरफ आ रहे थे। दिल्ली पुलिस के संयुक्त पुलिस आयुक्त परमादित्य समेत अन्य अधिकारियों ने सोनीपत पहुंचकर मामले की जानकारी ली।

नई दिल्ली के पश्चिमी विहार निवासी रामकुमार ने कुंडली थाना पुलिस को बताया कि वह वित्त मंत्रालय से सेवानिवृत्त हैं। उनकी भतीजी के पति जींद के नरवाना के गांव फरैण कलां निवासी रणबीर चहल (38) दिल्ली पुलिस में इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत थे और फिलहाल आदर्श नगर थाना दिल्ली में अतिरिक्त थाना प्रभारी थे। वह सोमवार रात को कार में सवार होकर दिल्ली के उत्तर-पश्चिम स्पेशल स्टाफ में नियुक्त इंस्पेक्टर झज्जर के बहादुरगढ़ स्थित गांव दादनपुर निवासी दिनेश बेनीवाल (35) के साथ दिल्ली से सोनीपत की तरफ आ रहे थे। कार को दिनेश बेनीवाल चला रहे थे। जब वह देर रात साढ़े 11 बजे कुंडली से आगे प्याऊ मनियारी के पास पहुंचे तो अचानक उनके आगे चल रहे ट्रक चालक ने ब्रेक लगा दिया जिससे कार ट्रक से टकरा गया। हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों इंस्पेक्टर की मौत हो गई। सूचना मिलने पर कुंडली थाना से एसआई कटार सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शवों को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम नागरिक अस्पताल में कराया। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर रामकुमार के बयान पर ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


हादसे में दो इंस्पेक्टर की मौत के बाद दिल्ली के संयुक्त पुलिस आयुक्त परमादित्य, डीसीपी उत्तर पश्चिम जितेंद्र मीणा व संध्या सिंह भी नागरिक अस्पताल में पहुंचे। उन्होंने यहां दोनों पुलिस इंस्पेक्टर को श्रद्धांजलि अर्पित की।
वर्जन

दोनों इंस्पेक्टर किसी मामले में लीड मिलने के बाद रात को सोनीपत आ रहे थे। इसी दौरान हुए हादसे में दोनों की मौत हो गई। इंस्पेक्टर रणबीर चहल आदर्श नगर थाना और दिनेश बेनीवाल स्पेशल स्टाफ में नियुक्त थे। -जितेंद्र मीणा, डीसीपी, उत्तर-पश्चिम जिला।
वर्जन

देर रात प्याऊ मनियारी के पास हादसे में कार सवार दिल्ली पुलिस के दो इंस्पेक्टर की मौत हो गई। ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश में दबिश दी जा रही है। -इंस्पेक्टर ऋषिकांत, थाना प्रभारी, कुंडली।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें