सोनीपत। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की तरफ से नवंबर 2023 में आयोजित इंटरमीडिएट व फाइनल सीए परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। सीए फाइनल में भव्य सपरा ने जिले में पहली रैंक हासिल कर अपने परिवार का नाम रोशन किया है। वहीं सीए अंजलि ने जिले में द्वितीय व सीए आकाश जैन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है।
आईसीएआई की जिला इकाई के चेयरमैन सीए वरुण वत्स ने बताया कि जिले के 11 युवाओं ने परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सीए बनकर अभिभावकों का नाम रोशन किया है। इसके साथ ही इंटरमीडिएट में कशिश ने जिले में पहला और मुस्कान ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने बताया कि सीए की परीक्षा उत्तीर्ण करने वालों में तनुज तनेजा, भावुक नागपाल, अभय गुप्ता, शैली गुप्ता, शिखा वशिष्ठ, अनुराग, मोहित मित्तल और ज्योति रापड़िया शामिल रहे।
ट्रेजरर सीए विजय लठवाल ने बताया कि कुल मिलकर 84 विद्यार्थियों ने फाइनल की परीक्षा दी थी। जिसमें से 11 सीए बने। आईसीएआई साल में दो बार मई और नवंबर में परीक्षा आयोजित करता है। इस दौरान सोनीपत ब्रांच की कार्यकारिणी के वाइस चेयरमैन सीए हितेश ढुल, सचिव सीए शुभम गर्ग, सीए राजेश अरोड़ा और गत चेयरमैन सीए अमित कुमार ने सबको बधाई दी और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
सीए शिक्षा वशिष्ठ।
सीए शिक्षा वशिष्ठ।
सीए शिक्षा वशिष्ठ।