सोनीपत। हिंदू महाविद्यालय की 67वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का वीरवार को आगाज हुआ। पहले दिन मुख्य अतिथि के रूप में ओलंपिक पदक विजेता योगेश्वर दत्त ने शिरकत की। विशिष्ट अतिथि के रूप में हिंदू शिक्षा एवं धर्मार्थ समिति के वरिष्ठ सदस्य बसंत गुप्ता मौजूद रहे। प्राचार्य एसके जावा, उप प्राचार्य दिनेश मदान व स्टाफ सदस्यों ने अतिथियों को पौधा देकर व फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया।
मुख्यातिथि ने खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने की शपथ दिलाई। योगेश्वर दत्त ने कहा कि खिलाड़ियों को हार-जीत की चिंता छोड़कर खेल भावना से खेलना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी को बड़े सपने देखने चाहिए और उनको पूरा करने की कोशिश करनी चाहिए। हमें त्याग की भावना अपने अंदर रखनी चाहिए और संतुष्ट रहना चाहिए। पहले दिन की खेलकूद स्पर्धाएं लेफ्टिनेंट डॉ. विशाल दहिया की देखरेख में हुईं। मुख्य अतिथि, संस्था के सदस्य बसंत गुप्ता, प्राचार्य, उपप्राचार्य ने विभिन्न स्पर्धाओं में विजेता रहे खिलाड़ियों को पदक पहनाकर पुरस्कृत किया।
यह रहा परिणाम
800 मीटर दौड़
प्रथम विनय बीए, प्रथम वर्ष
द्वितीय तुषार बीए, द्वितीय वर्ष
तृतीय हरिओम बीए, द्वितीय वर्ष
लड़कियों की 100 मीटर दौड़
प्रथम रचना बीए, तृतीय वर्ष
द्वितीय प्रोमिला बीए, प्रथम वर्ष
तृतीय लक्षिता बीएससी कंप्यूटर, द्वितीय वर्ष
लड़कियों की बोरा दौड़
प्रथम प्रीति बीए, प्रथम वर्ष
द्वितीय कामिनी बीए, तृतीय वर्ष
तृतीय रचना बीए, तृतीय वर्ष
निंबू चम्मच दौड़
प्रथम प्रीति बीए, तृतीय वर्ष
द्वितीय रचना बीए, तृतीय वर्ष
तृतीय मीनू एमए इतिहास, अंतिम वर्ष
रस्सी कूद दौड़
प्रथम रचना बीए, तृतीय वर्ष
द्वितीय प्रमिला बीए, प्रथम वर्ष
तृतीय लक्षिता बीएससी, द्वितीय वर्ष
चक्का फेंक (डिस्कस थ्रो)
प्रथम सौरव बीए, प्रथम वर्ष
द्वितीय गौरव एमए हिंदी
तृतीय मुकुल बीकॉम, द्वितीय वर्ष
गोला फेंक (शॉटपुट)
प्रथम सौरभ बीए, प्रथम वर्ष
द्वितीय मुकुल बीकॉम, द्वितीय वर्ष
तृतीय हर्ष बीकॉम, द्वितीय वर्ष
तीन टंगी दौड़ (थ्री लेग रेस)
प्रथम खुशी व साक्षी बीए, द्वितीय वर्ष
द्वितीय प्रीति व कामिनी बीए, तृतीय वर्ष
तृतीय प्रीति व स्नेहा बीए, प्रथम वर्ष