फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 साल की बच्ची समेत कोरोना के दो मरीज मिले

विज्ञापन
कच्चे क्वार्टर मार्केट में बिना मास्क लगाए खरीदारी करने पहुंचे लोग। संवाद - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
जिले में लगातार दूसरे दिन कोरोना के दो नए मरीज मिले हैं। ऐसे में जिले में सक्रिय केसों की संख्या चार तक पहुंच चुकी है। उसके बावजूद जिले में लोग लापरवाही बरत रहे हैं। बाजार से लेकर सार्वजनिक स्थानों पर लगातार भीड़ जुट रही है। भीड़ में लोग मास्क व सामाजिक दूरी तक का पालन नहीं कर रहे हैं। पुलिस की तरफ से चालान काटे जाने के बावजूद लोग कोरोना के नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। अगर भविष्य में यही हालात रहे तो कोरोना के केस बढ़ने की आशंका है।
विज्ञापन

गन्नौर में शनिवार को कोरोना के दो नए मरीज मिले हैं। गन्नौर की रहने वाली 27 वर्षीय महिला व 11 वर्षीय बच्ची संक्रमित मिली है। जिले में संक्रमितों की संख्या 47 हजार 480 हो गई है। इससे पहले कोरोना संक्रमण के मरीज 20 व 24 दिसंबर को मिले थे। जिले में अब सक्रिय केस चार हो गए हैं। दूसरी ओर जिले में अब तक 47 हजार 222 मरीज ठीक हो चुुके हैं और कोरोना के कारण 254 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में सार्वजनिक स्थानों के साथ ही ऑफिस में भी मास्क पहनना अनिवार्य किया गया है, लेकिन उसके बावजूद लापरवाही बरती जा रही है। सिविल सर्जन डॉ. जयकिशोर ने लोगों से सामाजिक दूरी का पालन करने और मास्क लगाने की अपील की है। उन्होंने बताया कि अगर किसी व्यक्ति को बुखार के लक्षण मिलते हैं तो वह स्वास्थ्य केंद्रों पर जाकर कोरोना जांच जरूर कराएं।
बाजारों में लोग सामाजिक दूरी का नहीं कर रहे पालन
देश में विभिन्न जगहों पर ओमिक्रॉन वैरिएंट के मामले बढ़ते जा रहे हैं। उसके बावजूद बाजारों में भीड़ कम नहीं हो रही है। साथ ही कोरोना नियमों को लेकर लगातार लापरवाही बरती जा रही है। बाजारों में लोग बिना मास्क लगाए घूम रहे हैं। बाजार में आने वाले लोग सामाजिक दूरी का पालन नहीं कर रहे। इस तरह की लापरवाही लोगों के लिए भारी पड़ सकती है। प्रशासन की तरफ से कोरोना नियमों का पालन कराने के लिए कोई कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। साथ ही जागरूकता के लिए भी कोई पहल नहीं हो रही है।
विज्ञापन

प्रशासन की तरफ से सख्ती बरतने की जरूरत
प्रदेश में ओमिक्रॉन की दस्तक के बाद तीन दिन पहले सरकार की ओर से कोरोना से बचने के लिए गाइडलाइन के सख्ती से पालन के आदेश जारी हो चुके हैं। उसके बावजूद सार्वजनिक स्थानों पर भीड़ लगातार जुट रही है। मास्क नहीं लगाने वालों के पुलिस द्वारा चालान काटने के बावजूद लोग कोरोना नियमों का पालन नहीं कर रहे। ऐसे में समय रहते पुलिस व जिला प्रशासन की ओर से कोरोना बचाव को लेकर सख्त कदम उठाए जाने की आवश्यकता है।
वर्जन
कोरोना से बचाव के लिए सभी नियमों का पालन करना चाहिए। लोगों को इसके लिए लगातार जागरूक किया जा रहा है। भीड़ में जाने से बचने के साथ ही मास्क का हर हाल में प्रयोग करना चाहिए।
विज्ञापन

- डॉ. जयकिशोर, सिविल सर्जन सोनीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें