फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलघर में डूबकर दो बच्चों की मौत, एक के भाई को बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के महलाना रोड के पास जलघर की तरफ घूमने गए तीन बच्चे संदिग्ध हालात में तालाब में डूब गए। उनकी आवाज सुनकर पहुंचे आसपास के लोगों ने छोटे बच्चे को बचा लिया, लेकिन दो अन्य की मौत हो गई। उनके परिजनों ने दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई है।
विज्ञापन

शहर के विजय नगर में रहने वाले मुकेश के घर में नैना ततारपुर निवासी रानी का परिवार भी किराये पर रहता है। सोमवार सुबह मुकेश का बेटा नितिन शर्मा (16) व रानी के बेटे नितिन (12) और ऋतिक (10) घूमने के लिए महलाना रोड पर गए थे। बताया जा रहा है कि वह घूमकर वापस नहीं लौटे तो परिवार के लोग उनकी तलाश करने के लिए निकल गए। इस दौरान उनको सूचना मिली कि उपायुक्त कार्यालय के पास जलघर में तीन बच्चे डूब गए हैं। सूचना पाकर परिवार के लोग तालाब पर पहुंचे तो आसपास के लोगों ने बताया कि सुबह तीन बच्चे जलघर में डूब गए थे। उनमें से एक को जिंदा बचा लिया गया है। जलघर की तरफ से चिल्लाने की आवाज सुनकर लोग वहां पहुंचे थे। लोगों ने पानी में रस्सा और डंडा फेंका तो ऋतिक ने डंडे को पकड़ लिया था। लोगों ने उसको बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचा दिया। जबकि अन्य दोनों बच्चे बेहोश होकर गहरे पानी में चले जाने के कारण नहीं बचाए जा सके। बाद में उनको जलघर से बाहर निकाला गया। दोनों को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों ने उनका अंतिम संस्कार कर दिया। जलघर में डूबा नितिन शर्मा घर का अकेला चिराग था। बताया जा रहा है कि जब तीनों घूमते हुए जलघर के पास पहुंचे तो पैर फिसने से नितिन जलघर में गिर गया। उसको बचाने के प्रयास में अन्य दोनों भी जलघर में गिर गए। घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दी गई है।
जलघर में बच्चों के डूबने की कोई जानकारी पुलिस के पास नहीं है। परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना नहीं दी है। कोई शिकायत करेगा तो उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुलदीप सिंह, चौकी प्रभारी, सेक्टर-23
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें