फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: प्रधान के लिए दो उम्मीदवार मैदान में, बाकी पदों पर एक-एक नामांकन

Sat, 15 Feb 2025 02:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 19: सोनीपत के गन्नौर बार चुनाव को लेकर प्रधान पद के लिए नामांकन करते अ​धिवक्ता राजीव त्याग
विज्ञापन
गन्नौर। बार एसोसिएशन चुनाव के लिए शुक्रवार को नामांकन का आखिरी दिन रहा। प्रधान, उपप्रधान, महासचिव, सहसचिव और कोषाध्यक्ष के लिए नामांकन लिए गए। प्रधान पद के लिए दो उम्मीदवारों ने नामांकन भरा, जबकि उपप्रधान, सहसचिव, महासचिव व कोषाध्यक्ष पद के लिए एक-एक नामांकन आए हैं। इससे प्रधान पद को छोड़कर सभी उपप्रधान, महासचिव, सहसचिव और कोषाध्यक्ष का निर्विरोध बनना तय है। बार एसोसिएशन प्रधान पर मतदान 28 फरवरी को होगा।
विज्ञापन

रिटर्निंग अधिकारी अधिवक्ता संजय पांचाल, सहायक रिटर्निंग अधिकारी सतेंद्र गिरी व योगेश शर्मा ने बताया कि प्रधान पद के लिए गौरव त्यागी व राजीव त्यागी के बीच टक्कर होगी। पूर्व में एक बार प्रधान रह चुके गौरव त्यागी ने दूसरी बार प्रधान पद के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। वहीं, उपप्रधान पद के लिए विशाल चौहान, सचिव पद के लिए विवेक त्यागी, सहसचिव पद के लिए रणसिंह भारद्वाज ने अपना नामांकन किया है। कोषाध्यक्ष के लिए नवीन रंगा ने ही अपना नामांकन किया है। इनका निर्विरोध चुना जाना तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें