फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: रक्षा मंत्रालय के सेवानिवृत्त अधिकारी के 40 हजार रुपये चोरी

Sat, 15 Feb 2025 02:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर। नगरपालिका रोड पर रविदास जयंती समारोह में शामिल हुए रक्षा मंत्रालय के सेवानिवृत्त अधिकारी रोशन लाल की जेब से 40 हजार रुपये चोरी कर लिए गए। मंच से घोषणा के बाद दो और लोगों की जेब से पर्स चोरी होने की जानकारी मिली। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

हरिनगर काॅलोनी निवासी रोशन लाल अपनी पुत्रवधू पानीपत डीएसपी ज्योति के साथ समारोह में पहुंचे थे। भीड़ के बीच मंदिर के गेट पर चोर ने उनकी पेंट की जेब से नकदी निकाल ली। जब पूजा के दौरान उन्होंने जेब देखी तो रुपये गायब मिले। घटना की जानकारी मिलते ही मंच से घोषणा कराई गई। इसी दौरान पता चला कि एसआई नरेश और रामकिशन के पर्स भी चोरी हो गए है। इनमें डेबिट कार्ड, आधार कार्ड, लाइसेंस और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज थे। रोशन लाल ने मामले की शिकायत थाना गन्नौर में दी। उन्होंने पुलिस से सीसीटीवी फुटेज की जांच कर चोरों का पता लगाकर गिरफ्तार करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें