फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो भाइयों को युवकों ने तेजधार हथियार से हमला कर किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव पुरखास में अड्डे पर दुकान में बैठे दो भाईयों पर गांव के युवकों ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। दोनों भाईयों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। साथ ही घायलों के परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

गांव पुरखास निवासी बिजेंद्र व देवेंद्र ने गांव के अड्डे पर दुकान कर रखी है। वह शुक्रवार शाम अपनी दुकान पर बैठे थे। इस दौरान गांव के कुछ युवक दुकान पर आए। युवकों ने दोनों भाईयों को पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद तेजधार हथियार से हमला करके उन्हें घायल कर दिया। घायल के भाई सतेंद्र फौजी ने बताया कि उनके भाईयों का 22 फरवरी को गांव के कुछ लोगों के साथ झगड़ा हो गया था। उसकी झगड़े की रंजिश के कारण शुक्रवार शाम उसके भाईयों पर हमला करके घायल कर दिया। पुलिस को शिकायत करके हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई के लिए गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें