फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: फैक्टरी में निकोटीन पीने से दो भाइयों की मौत, एक ही चिता पर हुआ अंतिम संस्कार

Wed, 08 Apr 2026 01:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो :: अभिषेक। फाइल फोटो - फोटो : 1
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। गांव नाथूपुर स्थित फैक्टरी में दो सगे भाइयों की जहरीला पदार्थ पीने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों ने माउथ फ्रेशनर बनाने वाली फैक्टरी में निकोटीन पी लिया था। हालत बिगड़ने पर उनको अस्पताल ले जाया गया जहां पर उपचार के दौरन उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि माता-पिता के बीमार रहने के कारण दोनों भाई मानसिक तनाव में थे। मंगलवार देर शाम प्याऊ मनियारी में दोनों का अंतिम संस्कार किया गया।
कुंडली क्षेत्र के प्याऊ मनियारी निवासी अभिषेक (26) और रितिक (24) नाथूपुर स्थित न्यूट्री केयर फैक्टरी में काम करते थे। फैक्टरी में माउथ फ्रेशनर बनाया जाता है। बताया जा रहा है कि सोमवार को दोनों ने फैक्टरी के अंदर ही माउथ फ्रेशनर बनाने में प्रयोग होने वाला निकोटीन पी लिया। इससे उनकी तबीयत बिगड़ गई।
विज्ञापन

मामले की सूचना परिजनों को देने के साथ ही दोनों को कुंडली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से उनकी हालत को गंभीर देखते हुए दिल्ली के एक निजी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। हालांकि, उपचार के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया।
दोनों का शव मंगलवार देर शाम प्याऊ मनियारी लाया गया और रात करीब आठ बजे एक ही चिता पर दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इसे देख हर आंख नम हो उठी। परिवार पहले से ही कठिन परिस्थितियों से गुजर रहा था। बताया जा रहा है कि दोनों युवक लंबे समय से मानसिक तनाव में थे।

मां कैंसर से लड़ रही तो पिता हार्ट रोगी
बताया जा रहा है कि परिवार पहले से ही संकट से जूझ रहा है। युवकों की मां कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित है। पिता हृदय रोग से ग्रसित हैं। बड़े भाई की पत्नी भी साथ नहीं रहती। बताया जा रहा है कि आर्थिक और पारिवारिक परेशानियों से घिरे दोनों युवकों ने यह कदम उठा लिया।

युवकों का भाई बुआ के पास रह रहा
क्षेत्रवासी ने बताया कि दोनों भाइयों की एक बहन व एक छोटा भाई भी है। उनके छोटे भाई निखिल को महज पांच माह की उम्र में ही उनकी बुआ ने गोद ले लिया था। उसके बाद से वह बुआ के साथ रहता है। घटना के बाद से परिवार का रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

वर्जन
दो सगे भाइयों के फैक्टरी में जहरीला पदार्थ खाने की जानकारी मिली थी। दिल्ली में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। परिवार में माता-पिता के बीमार रहने के चलते दोनों भाइयों के मानसिक रूप से परेशान रहने की जानकारी मिली है। दिल्ली के अस्पताल में शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। -इंस्पेक्टर सेठी मलिक, थाना प्रभारी कुंडली

फोटो :: अभिषेक। फाइल फोटो- फोटो : 1

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें