फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से मिलने गए युवक की हत्या के मामले में दो सगे भाई गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सदर थाना क्षेत्र के गांव में किशोरी से मिलने गए युवक की हत्या करने के मामले में पुलिस ने किशोरी के परिवार के दो सगे भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी सद्दाम हुसैन व उसका भाई नौसाद हैं। पुलिस ने दोनों को दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

गांव सांदल कलां के प्रवीन ने 2 जनवरी को सदर थाना पुलिस को बताया था कि उसका चचेरा भाई रवि 31 दिसंबर की रात को पड़ोसी गांव में एक लड़की से मिलने गया था। उसको लड़की के परिजनों ने देख लिया था। उन्होंने उस पर फरसा, लाठी और रॉड से हमला कर दिया था, जिसमें वह घायल हो गया था। बाद में उसने दम तोड़ दिया था। प्रवीण की शिकायत पर पुलिस ने पांच आरोपियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने आरोपी महरूफ को गिरफ्तार कर लिया था। अब मामले में दो आरोपियों सद्दाम हुसैन और नौसाद को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें