जिले में नवंबर 2020 में शराब पीने से हुई मौत के मामले में जांच के दौरान रासायनिक परीक्षण में जहरीली शराब से मौत का पता लगा है। शराब में ऐसा केमिकल था जिससे पीने वालों के अंगों ने काम करना बंद कर दिया था।
जिले में कई स्थानों पर नवंबर में शराब पीने से 40 लोगों की मौत हुई थी। जिसमें कई की मौत जहरीली शराब पीने से होने का आरोप है। प्रशासन ने इनमें से 11 मृतकों का पोस्टमार्टम कराया था। चिकित्सकों ने पोस्टमार्टम के बाद शरीर में जहर होने के संकेत दिए थे। इसके लिए बिसरा जांच को भेजा गया था। बिसरा की पहली रासायनिक परीक्षण रिपोर्ट में ऐसा केमिकल मिला है, जिससे शराब जहरीली होने की पुष्टि हुई है। हालांकि पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच जारी है। जिसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।