फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बाइक सवार दो युवक 800 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार

Sat, 20 May 2023 12:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो :41: अफीम के साथ गिरफ्तार आरोपी पुलिस टीम के साथ।
विज्ञापन
राई। गांव जगदीशपुर टांडा के पास से राई थाना पुलिस ने दो मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 800 ग्राम अफीम बरामद हुई है। गिरफ्तार आरोपी मूलरूप से झारखंड के जिला चतरा के गांव हारा फिलहाल टांडा के रहने वाले सिकंदर व चंदन है। पुलिस ने आरोपियों को पांच दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

राई थाना प्रभारी इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार ने बताया कि उनकी टीम में नियुक्त सतीश कुमार को सूचना मिली कि बाइक पर दो युवक मादक पदार्थ लेकर आ रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने जगदीशपुर टांडा के पास नाका लगा दिया। इस दौरान बाइक सवार दो युवकों को रोका तो एक ने भागने की कोशिश की, मगर उसे पकड़ लिया गया। उनकी पहचान सिकंदर व चंदन के रूप में हुई। पुलिस ने बिजली निगम के एसडीओ की मौजूदगी में उनकी तलाशी ली तो उनके पास से 800 ग्राम अफीम मिली। दोनों नशे की खेप को जिले में सप्लाई करने आए थे। दोनों को अदालत में पेश कर पांच दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें