फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident In Sonipat: KGP पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, एक घायल

Tue, 02 Aug 2022 08:46 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, राई, सोनीपत (हरियाणा)

सार

बारोटा निवासी युवक ममेरे भाई और साथी के साथ बाइक से बागपत जा रहा था। केजीपी पर टोल प्लाजा के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। पुलिस ने मृतक के फुफेरे भाई के बयान पर मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सोनीपत जिले के राई क्षेत्र में कुंडली-गाजियाबाद-पलवल (KGP) पेरिफेरल-वे पर जाखौली टोल प्लाजा के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई और तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को PGI रोहतक में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने एक शव का सामान्य अस्पताल सोनीपत व दूसरे का पीजीआई रोहतक में पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने मृतक के फुफेरे भाई के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने हादसा करने वाले वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


गांव बारोटा निवासी सुरेंद्र कुमार ने राई थाना पुलिस को बताया कि वह सोमवार को अपनी बाइक से बागपत जा रहा था। उसका भाई रवि भी दूसरी बाइक से बागपत जा रहा था। रवि के साथ बाइक पर उनका ममेरा भाई भिवानी के गांव बलिपाली निवासी राम लखन और उसके भाई का साथी उनके गांव का सुनील कुमार भी बैठा था। उनकी बाइक उससे आगे चल रही थी।

जब वह केजीपी पर जाखौली के निकट टोल से थोड़ा पहले पहुंचे तो उनकी बाइक को किसी तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह बाइक सहित सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। जब वह उनके पास पहुंचा तो हादसे का पता लगा। जिस पर वह तुरंत तीनों को टोल पर खड़ी भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की एंबुलेंस में लेकर सामान्य अस्पताल सोनीपत पहुंचा। जहां पर चिकित्सक ने उसके ममेरे भाई राम लखन को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
वहीं रवि व सुनील को प्राथमिक उपचार देने के बाद गंभीर हालत के चलते पीजीआई रेफर कर दिया गया। पीजीआई में उपचार के दौरान सुनील की भी मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने राम लखन व सुनील के शवों को कब्जे में ले लिया।

पुलिस ने मंगलवार को रामलखन के शव का सामान्य अस्पताल सोनीपत व सुनील के शव का पीजीआई रोहतक में पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने मामले में सरेंद्र कुमार के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम सीसीटीवी की मदद से वाहन का पता लगाने का प्रयास कर रही है। 

केजीपी टोल प्लाजा के पास हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई और तीसरा गंभीर रूप से घायल है। मृतक के फुफेरे भाई के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वाहन चालक का पता लगाया जा रहा है। शवों का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। दोनों युवक मजदूरी करते थे। -इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार, थाना प्रभारी, राई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें