जिससे यात्रियों के साथ पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, चंडीगढ़ व पंचकूला सहित आसपास के क्षेत्र में नौकरी करने वाले दैनिक यात्रियों को भी फायदा मिलेगा। दैनिक यात्रियों का कहना है कि सोनीपत स्टेशन से 40 हजार यात्री रोजाना आवागमन करते हैं। यात्री इस ट्रेन को चलाने की लंबे समय से मांग कर रहे थे, जो अब पूरी हुई है।
यह भी पढ़ें : Railway: ट्रेन से सफर करने वालों के काम की खबर, हरियाणा के इन रूटों पर 28 माह बाद दौड़ेगी छह और पैसेंजर ट्रेन
रेलवे के इस कदम से यात्रियों को ट्रेनों में भीड़ से राहत मिलेगी। रेलवे ने कोरोना काल से बंद पड़ी 8 पैसेंजर ट्रेनों को चलाने की पहले ही हरी झंडी दे दी है। जिनमें 6 ट्रेनों का परिचालन सोमवार से शुरू किया। इनमें चार ट्रेनों को सोनीपत-जींद रूट व दो ट्रेनों को दिल्ली-पानीपत रूट पर चलाया गया है। वहीं अन्य दो पैसेंजर ट्रेनों को 10 अगस्त से नई दिल्ली-पानीपत रूट पर चलाया जाएगा।
रेलवे की ओर से दिल्ली-कालका एक्सप्रेस को 17 अगस्त व कालका-दिल्ली एक्सप्रेस को 18 अगस्त को चलाने का निर्णय लिया गया है। आठ पैसेंजर ट्रेनों को चलाने की रेलवे ने पहले ही अनुमति दे दी है। दो और ट्रेनों का परिचालन शुरू होने से यात्रियों को ट्रेनों में भीड़ का सामना नहीं करना पड़ेगा।
-दीपक कुमार, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर रेलवे