फोटो 09: सोनीपत के नागरिक अस्पताल में पहुंची नई ऑटो क्लेव मशीन। संवाद
सोनीपत। जिला नागरिक अस्पताल में दो आटोक्लेव मशीनें पहुंच गई हैं। ऑपरेशन थिएटर में पुरानी मशीनों को हटाकर इनको इंस्टॉल किया जाएगा। मशीन से सर्जिकल उपकरणों को उच्च ताप पर गर्म करके बैक्टीरिया व संक्रमण को खत्म किया जाता है। पुरानी मशीनें 45 मिनट से 2 घंटे में बैक्टीरिया व संक्रमण को खत्म करती है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने दावा किया कि नई मशीन के आने पर संक्रमण खत्म होने में कम समय लगेगा।
जिला अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर में रोजाना गर्भवती के ऑपरेशन, जनरल सर्जरी, ईएनटी व हड्डी के ऑपरेशन होते है। ऑपरेशन प्रक्रिया शुरू करने से पहले आटोक्लेव मशीन में सर्जिकल उपकरणों को उच्च ताप पर गर्म किया जाता है। इससे बैक्टीरिया व संक्रमण को खत्म किया जाता है। उसके बाद मरीजों के ऑपरेशन किए जाते हैं। ऑपरेशन थिएटर में पुरानी दो आटोक्लेव मशीनें हैं, जिससे समय अधिक लगता है।
वर्जन
अस्पताल में दो आटोक्लेव मशीनें पहुंची हैं। ऑपरेशन थिएटर की पुरानी मशीनों को हटाकर नई को इंस्टॉल किया जाएगा। नई मशीनों के आने पर संक्रमण खत्म होने में कम समय लगेगा। इसके बाद ऑपरेशन के केस की संख्या में इजाफा होगा। -डॉ. ज्योत्सना, सिविल सर्जन, सोनीपत।