फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बलिदानी की प्रतिमा तोड़ने के मामले में दो गिरफ्तार

Mon, 17 Nov 2025 01:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो :20: खरखौदा थाना पुलिस की गिरफ्त में बलिदानी की प्रतिमा तोड़ने के आरोपी। पुलिस प्रवक्ता
विज्ञापन
खरखौदा। पुलिस ने गांव फरमाना में बलिदानी तेज सिंह की मूर्ति तोड़ने के आरोप में दो को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी अमित उर्फ सोनू व संदीप उर्फ छोटू इसी गांव के निवासी हैं। शनिवार को बलिदानी तेज सिंह के पुत्र भगवान ने थाना खरखौदा में शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 3 नवंबर को उनके पिता की मूर्ति का अनावरण किया गया था, लेकिन 14 नवंबर की रात लगभग 10 बजे अमित, संदीप और निकू (पुत्र सुंदर) ने मिलकर मूर्ति को तोड़ दिया, जिससे मूर्ति की गर्दन टूट गई और मूर्ति खंडित हो गई। मामले को संवेदनशीलता से लेते हुए पुलिस ने रविवार को दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
उनके पास से घटना में प्रयुक्त कार भी बरामद की गई है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायालय के आदेशानुसार उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि आगे की जांच जारी है और अन्य संभावित सह-अपराधियों की तलाश की जा रही है। जल्द तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें