फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: मोबाइल और नकदी छीनने के मामले में दो गिरफ्तार

Mon, 06 Jul 2026 04:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। क्राइम यूनिट वेस्ट ने मारपीट कर मोबाइल और 44 हजार रुपये छीनने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी गांव सांदल कलां हाल बैंयापुर खुर्द निवासी विशाल और मसद मोहल्ला निवासी गुल्फाम हैं।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार पटेल नगर निवासी सूरजभान ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी कि 29 जून की रात बंदेपुर स्कूल के पास विशाल और उसके साथियों ने उन पर पत्थर से हमला कर जेब से 44 हजार रुपये और मोबाइल छीन लिया था।
घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उन्हें अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन



विशाल पर पहले भी दर्ज हैं चार प्राथमिकी

आरोपी विशाल उर्फ लाकड़ा के खिलाफ पहले भी चार प्राथमिकी दर्ज हैं। इसमें वर्ष 2022 में थाना मुरथल में मारपीट और धमकी देने, वर्ष 2021 में थाना सदर सोनीपत में शस्त्र अधिनियम के तहत, वर्ष 2023 में थाना सदर सोनीपत में शस्त्र अधिनियम के तहत वर्ष 2026 में थाना सेक्टर-27, सोनीपत में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें