फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: केजीपी के रास्ते प्रतिबंधित दवाइयों की तस्करी करते दो गिरफ्तार

Mon, 07 Apr 2025 12:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो :19: सोनीपत के राई थाना क्षेत्र में प्रतिबंधित दवाओं के साथ पकड़े गए आरोपी पुलिस टीम के सा
विज्ञापन
सोनीपत। क्राइम यूनिट कुंडली की टीम ने कुंडली-गाजियाबाद-पलवल पेरिफेरल वे से लाई जा रही प्रतिबंधित दवाइयों के साथ कार सवार दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपी गांव भैरा बांकीपुर निवासी सोनू और अमित हैं। पुलिस ने उनके पास से कफ सिरप की 60 शीशी और 24 पत्ते प्रतिबंधित दवाइयां बरामद की हैं। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन


क्राइम यूनिट कुंडली में नियुक्त एएसआई सुरेश ने राई थाना पुलिस को बताया कि शनिवार शाम को बीसवां मील चौक से आगे गश्त कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि सोनू और अमित केजीपी के रास्ते नशे में इस्तेमाल होने वाली दवा लेकर आएंगे। इस पर पुलिस टीम ने तुरंत बढ़खालसा मोड़ पर नाकाबंदी कर दी। इसी बीच कार सवार दो युवक आए तो उनको रोक लिया गया। पूछताछ में युवकों ने अपनी पहचान सोनू व अमित के रूप में करवाई। पुलिस ने उनके पास से नशे में प्रतिबंधित दवा और सिरप होने की आशंका हुई। उन्होंने अपनी तलाशी राजपत्रित अधिकारी के सामने देने की बात कही। इस पर उपायुक्त कार्यालय में कॉल की गई। जिस पर ड्रग कंट्रोल ऑफिसर संदीप कुमार मौके पर पहुंचे। उनके आने के बाद रात करीब नौ बजे कार की तलाशी ली गई। कार की पिछली सीट पर रखी गई गत्ता पेटी से 60 शीशी कोरेक्स कफ सिरप और प्रतिबंधित 432 गोलियां बरामद की गईं। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ राई थाना में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान यह पता लगाया जाएगा कि वे कब से प्रतिबंधित दवाइयां ला रहे हैं।

बागपत से लेकर आए थे दवा

पुलिस की शुरुआती पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी प्रतिबंधित दवा को उत्तर प्रदेश के बागपत से लेकर आते थे। वहां से लाने के बाद इसे अपने गांव व आसपास के क्षेत्र में लोगों को बेच देते थे।
विज्ञापन


दोगुना रेट पर बेचते थे आरोपी

पुलिस पूछताछ में उन्होंने बताया कि प्रतिबंधित कफ सिरप व गोलियों को दोगुना रेट तक बेचते थे। वह कफ सिरप की 100 एमएल की बोतल 150 रुपये में लेकर आते थे और 250 से 300 रुपये में बेचते थे। वहीं कैप्सूल के डिब्बे पर 67 रुपये रेट था। उसे भी डेढ़ गुना से अधिक कीमत पर बेचते थे।
प्रतिबंधित कफ सिरप व गोलियों के साथ पकड़े गए आरोपियों को अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जाएगी। उन्हें प्रतिबंधित कफ सिरप व गोली बेचने वालों का पता लगाकर गिरफ्तार किया जाएगा। -एसआई कुलदीप सिंह, जांच अधिकारी, थाना राई।

फोटो :19: सोनीपत के राई थाना क्षेत्र में प्रतिबंधित दवाओं के साथ पकड़े गए आरोपी पुलिस टीम के सा

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें