फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: आईपीएल मैच पर सट्टा लगाते दो गिरफ्तार, दो भागे

Mon, 05 May 2025 01:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। विष्णु नगर में आईपीएल मैच पर सट्टा लगा रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो भागने में कामयाब रहे। पुलिस ने मौके से मोबाइल, लैपटॉप, एलईडी टीवी व अन्य सामान बरामद किया है।
विज्ञापन


शनिवार रात हवलदार संजीत पुलिस टीम के साथ पुराने बस स्टैंड के निकट गश्त कर रहे थे। उन्हें सूचना मिली कि विष्णु नगर में हंसराज के मकान की तीसरी मंजिल पर कुछ युवक आईपीएल मैच पर सट्टा लगा रहे हैं। उच्च अधिकारियों से अनुमति प्राप्त कर पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए वहां पर छापा डाला। वहां पर चार युवक मिले। उनमें से फतेहाबाद निवासी यश व गोहाना निवासी हरीश सौदी पिछले दरवाजे से छत के रास्ते भाग गए। पुलिस ने मौके से विष्णु नगर निवासी रमन और मूलरूप से गांव गामड़ी हॉल बलराज नगर गोहाना निवासी पवन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कमरे की तलाशी ली तो वहां से 13 मोबाइल, एक लैपटॉप, दो एलईडी टीवी, तीन रजिस्टर तथा 63 पन्नों के दस्तावेज बरामद हुए, जिनमें सट्टा राशि और लेन-देन के बारे में लिखा है। गोहाना शहर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर भागे आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें