सोनीपत। पुलिस ने बस में महिला के बैग से आभूषण चोरी करने के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से चोरी किया गया आभूषण बरामद कर लिया है।
11 जून को एक महिला ने थाना खरखौदा में शिकायत दर्ज कराई थी कि जब वह निजी बस से बहादुरगढ़ जा रही थी, तो भीड़ का फायदा उठाकर चोरों ने उनके बैग से सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए थे। आभूषणों की कीमत लगभग 10 लाख रुपये थी।
क्राइम यूनिट खरखौदा ने सहायक उप निरीक्षक मनीष के नेतृत्व में आरोपियों की तलाश की। पुलिस ने इस मामले में रविवार को गांव मोखरा, रोहतक निवासी मोनू एवं गौतम नगर, गोहाना निवासी वीरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास चोरी के आभूषण बराम कर लिए हैं। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उनको छह दिन के रिमांड पर भेज दिया।