फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: गैंगस्टर लांबा दो दिन के पुलिस रिमांड पर

Mon, 30 Jun 2025 12:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। बरोणा के रहने वाले बदमाश रवि उर्फ लांबा को खरखौदा पुलिस ने रविवार को अदालत में पेश किया, जहां से उसे दो दिन के रिमांड पर लिया है। रवि उर्फ लांबा को शनिवार की सुबह मुठभेड़ में पकड़ा गया था। रिमांड में पुलिस उससे पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में पता लगाने की कोशिश करेगी।
विज्ञापन

बरोणा गांव के ही रहने वाले बृजेश की हत्या के मामले में खरखौदा पुलिस को रवि उर्फ लांबा की गत वर्ष से तलाश थी। उस पर हरियाणा पुलिस ने 20 हजार रुपये का इनाम रखा हुआ था। रवि उर्फ लांबा की तलाश में जुटी सोनीपत पुलिस को उस समय कामयाबी मिली, जब स्पेशल एंटी गैंगेस्टर यूनिट, सोनीपत की टीम ने शनिवार की अल सुबह तीन बजे रवि उर्फ लांबा का बरोणा गांव में आने का इनपुट मिलने पर उसे खरखौदा के बाईपास से पकड़ लिया।
इस दौरान पुलिस टीम पर फायरिंग करने पर हुई जवाबी कार्रवाई में रवि के पैर में गोली लगी थी। जिससे वह घायल हो गया था। उसे इलाज के लिए पीजीआइ, रोहतक ले जाया गया था। जहां से उसे छुट्टी मिलने पर खरखौदा पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। रविवार को पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे दो दिन के रिमांड पर भेज दिया गया। जांच अधिकारी एसआई संजय कुमार का कहना है कि आरोपी से बृजेश की हत्या के मामले में कई बिंदुओं पर पूछताछ की जाएगी। इसके अलावा उसके गिरोह से जुड़े अन्य साथियों का भी पता लगाया जाएगा। लांबा की गिरफ्तारी इसलिए भी जरूरी थी क्योंकि दो गैंगस्टरों की रंजिश में सात लोगों की जान जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें