फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: भांजा बनकर साढ़े चार लाख की ठगी के दो आरोपी गिरफ्तार

Sun, 04 May 2025 01:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। गांव मिमारपुर के ग्रामीण के पास एनआरआई भांजा बनकर कॉल करने के बाद साढ़े चार लाख रुपये ठगने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी मध्य प्रदेश के भोपाल निवासी विशाद साहू व प्रवीन हैं।
विज्ञापन


गांव मिमारपुर निवासी सोनू ने 1 नवंबर, 2024 को साइबर थाना पुलिस को बताया था कि 23 अक्तूबर, 2024 को उनके मोबाइल पर विदेशी नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने कनाडा में रहने वाला भांजा सन्नी बनकर बात की थी। उसने कहा था कि मामा वह आपके बैंक खाते में 18.15 लाख भेज रहा है। उनके दोस्त हरजीत की पत्नी दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती है। आप उनके दोस्त की रुपये से मदद कर देना। उसने अपने दोस्त का मोबाइल नंबर भी दिया था। साथ ही उसे साढ़े चार लाख रुपये देने के लिए कहा था। उन्होंने प्रवीन पनिहाई व हरिशकेश राय के खाते नंबर दिए थे। उन्होंने साढ़े चार लाख रुपये भेज दिए थे। बाद में फिर से कॉल कर दो लाख देने की मांग की गई थी। तब उसे आवाज अपने भांजे की नहीं लगी थी। उन्होंने जांच की तो ठगी का पता लगा। मामले से साइबर थाना पुलिस को अवगत कराया था।

अब मामले में कार्रवाई करते हुए एएसआई संजीव की टीम ने आरोपी विशाद साहू व प्रवीन को गिरफ्तार कर लिया है। विशाद साहू पर ठगी करने व प्रवीन के खाते में रुपये डलवाने का आरोप है। पुलिस ने दोनों को दो दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें