सोनीपत। सेक्टर-27 थाना पुलिस ने दिल्ली के गैंगस्टर नीरज बवाना के नाम पर रंगदारी मांगने के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी पानीपत के गांव जौरासी निवासी जोगेंद्र व मछरौली निवासी अनिल हैं। पुलिस ने आरोपियों को दो दिन के रिमांड पर लिया है।
सेक्टर-12 निवासी राकेश बंसल ने पुलिस को बताया था कि 5 नवंबर को उनके पास कॉल आई थी। दूसरी ओर से बोल रहे युवक ने खुद को नीरज बवाना बताया था। उसने 20 लाख रुपये का जुगाड़ करने की धमकी दी थी। वहीं रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। अब जांच अधिकारी उप निरीक्षक संजय की टीम ने जोगेंद्र और अनिल को गिरफ्तार किया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।