फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीटी रोड पर महिला से 60000 रुपये में खरीदा गांजा, सोनीपत में गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। जिले की मादक पदार्थ निरोधक टीम ने मादक पदार्थ तस्करी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी खान कालोनी का रहने वाला राजू व अमजद है। पुलिस ने उनके कब्जे से आठ किलो 50 ग्राम गांजा पत्ती बरामद की है। आरोपी बहालगढ़ जीटी रोड से एक महिला से मादक पदार्थ खरीदकर लाए थे।
विज्ञापन

मादक पदार्थ निरोधक टीम में नियुक्त एएसआई यशवीर अपनी पुलिस टीम के साथ आदर्श नगर सोनीपत मेें गश्त पर थे। इसी दौरान उन्हें दो युवक संदिग्ध अवस्था में एक बोरे को बाइक पर रखकर घूमते दिखाई दिए। पुलिस ने शक के आधार पर उन्हें रोक लिया। युवकों ने अपनी पहचान राजू व अमजद के रूप में दी। पुलिस ने जब उनकी तलाशी ली तो उनके बोरे से 8 किलो 50 ग्राम गांजा पत्ती मिली। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ थाना सिविल लाइन में मादक द्रव्य निरोधक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों ने शुरुआती पूछताछ में बताया कि वह गांजा पत्ती को जीटी रोड बहालगढ़ से एक महिला से करीब 60 हजार रुपये में खरीदा था। वह गांजा पत्ती को खुदरा में बेचकर मुनाफा कमाना चाहते थे। गिरफ्तार आरोपियों को अदालत ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसके चलते ही टीम ने दो आरोपियों को काबू किया है। इस अभियान को लगातार जारी रखा जाएगा। - डा.रवींद्र कुमार, डीएसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें