फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान से लाकर मुरथल ढाबे पर बेच रहे थे मादक पदार्थ, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
मादक पदार्थ तस्करी के आरोप में गिरफ्तार आरोपी पुलिस टीम के साथ। - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
मुरथल। मुरथल स्थित शेर-ए-पंजाब ढाबे के पास से पुलिस ने दो मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी गांव नांगल खुर्द का रहने वाला सतबीर व बिहार के जिला मधुबनी के गांव तीलाथ का रहने वाला राजकुमार है। पुलिस ने उनके कब्जे से अफीम, डोडा व चूरापोस्त बरामद की है। आरोपी राजस्थान से मादक पदार्थ लेकर आए थे। पुलिस ने आरोपियों को तीन दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मुरथल थाना प्रभारी सुमित कुमार ने बताया कि एसआई देवेंद्र सिंह अपनी टीम के साथ जीटी रोड मुरथल के पास गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि दो युवक शेर-ए-पंजाब ढाबा के पास मादक पदार्थ बेचने की फिराक में हैं। पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपियों को काबू कर लिया। आरोपियों के पास से 160 ग्राम अफीम, 30 किलो डोडा व 10 किलो चूरापोस्त बरामद किया गया। पुलिस ने उनके खिलाफ मादक द्रव्य निरोधक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है।
राजस्थान से लेकर आए थे मादक पदार्थ
गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह डोडा, अफीम व चूरापोस्त को राजस्थान के जिला उदयपुर के गांव मंगलवाडा से लेकर आए थे। वह मादक पदार्थ को यहां ढाबों के पास बेचकर मुनाफा कमाना चाहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें