फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सात करोड़ की ठगी में दो आरोपी प्रोडक्शन वारंट पर लिये

Thu, 26 Dec 2024 12:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। विद्युत मित्रा कार्ड व इलेक्ट्रिक स्कूटी देने के नाम पर 1935 लोगों से सात करोड़ की ठगी के मामले में आर्थिक अपराध शाखा की पुलिस टीम ने दो और आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लिया है। गिरफ्तार आरोपी हिसार के शिव नगर निवासी मनोज और उत्तर प्रदेश के उन्नाव फिलहाल गुरुग्राम सेक्टर-39 निवासी सुमित है। पानीपत के विकास नगर निवासी बिजेंद्र सिंह ने 30 जनवरी को पुलिस को इस संबंध में शिकायत दी थी।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने बताया था कि नवंबर, 2022 में उनकी मुलाकात पानीपत में बिजेंद्र के साथ हुई थी। उसने खुद को हिंदुस्तान एनर्जी सेवर्स प्राइवेट लिमिटेड का पूरे हरियाणा का डीलर बताया था। उसने बताया था कि उनकी कंपनी का कार्यालय गुरुग्राम में सोहना रोड पर सेक्टर 49 में है। उसके साथ पानीपत का आशु उर्फ आशीष जैन भी था। वह उन्हें गुरुग्राम में अपने कार्यालय में ले गए थे। सोहना रोड पर ले गया। उन्होंने बताया था कि वह इलेक्ट्रिक स्कूटर व विद्युत मित्रा कार्ड का बिजनेस करते हैं। विद्युत मित्रा कार्ड प्रयोग करने से 15 से 30 फीसदी तक बिजली खपत कम होती है। साथ में 10 वर्ष तक 500 रुपये प्रति माह सब्सिडी मिलती है। उनकी कंपनी हिंदुस्तान एनर्जी सेवर्स प्राइवेट लिमिटेड भारत सरकार की तरफ से मान्यता प्राप्त है। उनसे लाखों रुपये लिए गए। बाद में पता लगा कि वह करीब 1600 लोगों को विद्युत मित्रा कार्ड के नाम पर रुपये ले चुके हैं। साथ ही 335 लोगों को स्कूटी देने के नाम पर रुपये लिए गए। करीब सात करोड़ की ठगी हुई है। इस मामले में बहालगढ़ थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। इस मामले में पानीपत के गणपति कॉलोनी निवासी बिजेंद्र उर्फ विजय को पहले ही गिरफ्तार किया था। अब पुलिस ने आरोपी मनोज व सुमित को प्रोडक्शन वारंट पर लिया है। उन्हें अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

मेरठ--------सेंट जॉन्स स्कूल में हुआ क्रिसमस कार्यक्रम- फोटो : संवाद

मेरठ--------सेंट जॉन्स स्कूल में हुआ क्रिसमस कार्यक्रम- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें