फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: जेबीटी शिक्षक को झांसे में लेकर 70 हजार रुपये ठगे

Thu, 26 Dec 2024 12:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। मयूर विहार निवासी जेबीटी शिक्षक को झांसे में लेकर 70 हजार रुपये ठगने का मामला सामने आया है। साइबर ठग ने मामा का बेटा बनकर पीड़ित के पास कॉल की थी। बाद में विदेश में फंसने का बहाना बनाकर रुपये डलवा लिये। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मयूर विहार निवासी अमनदीप ने पुलिस को बताया कि वह जेबीटी शिक्षक है। 14 नवंबर को उनके पास कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने विदेश में रह रहे उनके मामा के लड़के की आवाज में बात की। आरोपी ने पहले कहा कि वह जल्द घर आएगा। साथ ही उनके लिए गिफ्ट लेकर आने की बात कही। इस पर उन्होंने मना कर दिया। उसके बाद साइबर ठग ने कहा कि वह कुछ रुपये उनके खाते में डाल रहे हैं। वापस आकर ले लेंगे, इसके बारे में घर वालों को नहीं बताना। उसके बाद उसने छह लाख रुपये डालने की बात कही। साथ ही कहा कि बैंक से इसे लेकर कॉल भी आएगा। कुछ देर बाद एक नंबर से कॉल आया। उसने कहा कि वह बैंक से बोल रहे हैं। आपके खाते में छह लाख दो सौ रुपये डाले गए। जिससे उन्हें विश्वास हो गया। बाद में कॉल आया कि उनसे गलती हो गई। उसने पूरे रुपये आपके खाते में डाल दिए है। उन्हें एम्बेसी को 1.20 लाख रुपये देने थे। अब उन्हें जेल भेजा जा सकता है। उसने झांसे में लेकर उनके खाते में रुपये डालने को कहा। जिस पर उन्होंने दो बार में 70 हजार रुपये डाल दिए। बाद में उन्हें ठगी का पता लगा। जिस पर पुलिस को शिकायत देकर मुकदमा दर्ज कराया।

मेरठ--------सेंट जॉन्स स्कूल में हुआ क्रिसमस कार्यक्रम- फोटो : संवाद

मेरठ--------सेंट जॉन्स स्कूल में हुआ क्रिसमस कार्यक्रम- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें