फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैक्टरी में लूट व तोड़फोड़ करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना(सोनीपत)। शहर थाना पुलिस ने फैक्टरी में लूट व तोड़फोड़ करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी सुरेश व अशोक काठमंडी स्थित गुढ़ा रोड के रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश करके एक दिन का रिमांड लिया है।
विज्ञापन

लक्ष्मी नगर निवासी सतीश ने 10 अगस्त को पुलिस को शिकायत दी थी कि अशोक व 9-10 अनजान युवकों ने उसकी फैक्टरी में घुसकर हथियार के बल पर कर्मचारियों के साथ मारपीट कर कैमरे तोड़े। इसके बाद दो कर्मियों का फोन छीन ले गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी थी। अब पुलिस ने इस मामले में आरोपी सुरेश व अशोक को गिरफ्तार कर लिया है। जांच अधिकारी एएसआई प्रदीप के अनुसार आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर प्लॉट के विवाद को लेकर इस वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें