फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: नाबालिगों से दुष्कर्म के मामलों में दो आरोपी गिरफ्तार

Sun, 05 Jul 2026 01:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। नाबालिग से दुष्कर्म के दो मामलों मेें कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पहले मामले में राई थाना पुलिस ने उत्तर प्रदेश के जिला सीतापुर निवासी विकास को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 16 फरवरी को युवती ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी कि 15 फरवरी को उनकी नाबालिग बहन घर से सब्जी लेने गई थी। वह लापता हो गई थी। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चला।
विज्ञापन

जांच में दुष्कर्म की पुष्टि होने पर मामले में पॉक्सो अधिनियम की धाराएं भी जोड़ी गई थीं। दूसरे मामले में कुंडली थाना पुलिस ने बिहार के बस्ती हाल दिल्ली करोलबाग निवासी श्याम मनोहर को गिरफ्तार किया है। 23 जून को व्यक्ति ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी कि उनकी नाबालिग बेटी 22 जून को बिना बताए घर से चली गई थी। पुलिस ने किशोरी को बरामद कर उनके बयान दर्ज कराए और काउंसिलिंग करवाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें