सोनीपत। थाना शहर व मुरथल की पुलिस ने मोबाइल फोन चोरी करने के मामले में आरोपी गांव बुटाना निवासी सोमबीर उर्फ आशु व गांव मुरथल निवासी मोहित को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों से दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। दोनों को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उनको न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 10 मई को एक महिला ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी कि 8 मई को एक व्यक्ति उनके घर पर किराये पर कमरा पूछने के लिए आया था। वह मोबाइल फोन चुराकर ले गया। वहीं, गांव मुरथल निवासी मंजीत ने 9 मई को प्राथमिकी दर्ज कराई थी कि रात को वह अपने घर पर सो रहे थे। जब उठे तो कमरे की अलमारी का दरवाजा खुला था। एक बैग अलमारी से निकालकर टेबल पर रखा गया था। दरवाजे के पास रखा मोबाइल फोन गायब था। उन्होंने शक जताया कि मोबाइल मोहित ने चोरी किया है।