फोटो: लघु सचिवालय में एमडी की अध्यक्षता में बैठक करते किसान व बिजली अधिकारी। स्रोत: किसान
सोनीपत। शॉर्ट-सर्किट से जली गेहूं की फसल के नुकसान की भरपाई के लिए शुगर मिल की एमडी डॉ. अनमोल की अध्यक्षता में किसानों और बिजली अधिकारियों की सोमवार को तीसरे दौर की बैठक हुई। इस मौके पर समस्या को सुलझाने के लिए सभी किसानों और बिजली अधिकारियों ने डॉ. अनमोल का पूरा सहयोग किया जिससे विवाद को हल किया जा सका। किसानों ने कहा कि आग के कारण जिस भी किसान की फसल जली थी और उन्होंने प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन किया है तो उनको जल्द ही सरकार की तरफ से मुआवजे के रूप में मदद दी जाएगी। संवाद