फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सब्जी विक्रेता से 2.23 लाख ठगने से दो आरोपी गिरफ्तार

Mon, 12 Jan 2026 01:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 21: सब्जी विक्रेता से धोखाधड़ी करने के आरोपी। स्रोत: पुलिस प्रवक्ता
विज्ञापन
सोनीपत। राई थाना पुलिस ने सब्जी विक्रेता से क्यूआर कोड साउंड बॉक्स ठीक करने और बदलने के नाम पर धोखाधड़ी करने के दो आराेपियों झज्जर जिले के गांव कानौंदा निवासी योगेंद्र व हरेंद्र को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को अदालत मेंं पेश किया गया जहां से उनको पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के गांव रामबाग हाल बढ़मलिक निवासी नंदलाल ने 6 अक्तूबर 2025 को शिकायत दी थी कि वह जठेड़ी रोड पर सब्जी की रेहड़ी लगाते हैं। क्यूआर कोड साउंड बॉक्स में आवाज नहीं आ रही थी। दो युवक स्कूटी पर आए और खुद को स्कैनर ठीक करने वाला बताया।
उन्होंने फोन पे का साउंड बॉक्स और उनका मोबाइल लेकर कंपनी को मैसेज भेजने की बात कही। इसके बाद चार्ज करने के बहाने उसे वहां से भेज दिया गया। आरोपियों ने उनके मोबाइल में छेड़छाड़ कर सिम और खाते की जानकारी ले ली। नया डिब्बा भेजने का आश्वासन देकर भाग गए।
विज्ञापन

अगले दिन सिम दोबारा चालू होते ही खाते से 2.23 लाख रुपये निकलने का पता चला। इस पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली थी। अब पुलिस ने आरोपी योगेंद्र व हरेंद्र को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया है। पुलिस का कहना है कि रिमांड के दौरान धोखाधड़ी के पूरे नेटवर्क और अन्य मामलों का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें